बस्ती। हर्रैया तहसील क्षेत्र के राम कृपा योग आश्रम जिवधरपुर राय में 11 अक्तूबर को आयोजित होने वाला कांग्रेस का भागीदारी न्याय सम्मेलन राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस के नेता डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी पूरी की जा चुकी थी। अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्वांचल जोन प्रभारी राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त के साथ ही अनेक वरिष्ठ नेताओं को कार्यक्रम में आना था। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन को देखते हुए सभी कार्यक्रम निरस्त हो गए हैं। संवाद