फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेपर लीक मामले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Jun 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुये पेपर लीक को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता ने शास्त्री चौक से सरकार के विरोधी में नारे लगाते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मामलों की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार युवाओं में भारी असंतोष उत्पन्न कर दिया है। जिसके कारण युवा अवसाद झेल रहे हैं। और युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। ऐसे में महामहिम के स्तर से ठोस कदम उठा कर ही युवाओं का भविष्य बचाया जा सकता है। एनटीए पेपर लीक करा कर अपना विश्वास खो चुकी हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, देवी प्रसाद पाण्डेय, अनिल भारती, नर्वदेश्वर शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी,शकुन्तला देवी, सुरेन्द्र मिश्रा, मुन्ना पाण्डेय,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें