बस्ती। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी बुधवार को मृत स्टाफ नर्स के परिजनों को ढांढ़स बधाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी। बुधवार को विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार भले ही बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करे किंतु आए दिन जिस प्रकार से रहस्यमयी घटनाएं, मौत, हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं, वह चिंताजनक है। इसके सभी पहलुओं की जांच होने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चेतावनी दी कि न्याय न मिला तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी। संवाद