फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का जगह-जगह स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी विश्वविजय सिंह का सोमवार को क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साह दिखाया। विक्रमजोत के पास ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और कर्नल अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हर्रैया थाने के पास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। तिलकपुर मंदिर पर डॉ. आलोक रंजन वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविजय सिंह के मार्गदर्शन में हर्रैया में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी। पीसीसी सदस्य नर्वदेश्वर शुक्ला, देवी प्रसाद पांडेय, राकेश कुमार त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, सतीश चंद्र रावत, अजय श्रीवास्तव, जगदीश कन्नौजिया, आशीष मिश्रा, जिला सचिव अब्दुल सलाम, एडवोकेट धीरेंद्र सिंह, बलदेव पाठक, पूर्व मंत्री राजेश पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें