बस्ती। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन रामभवन शुक्ल 13 जुलाई को बस्ती में किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ‘भारतीय’ ने बताया कि प्रेस क्लब सभागार में 13 जुलाई को पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुटेंगे। किसान सम्मेलन में 5 किसानों के स्वागत के साथ ही किसान समस्याओं पर चर्चा होगी। बताया कि किसान कांग्रेस को जनपद में मजबूती देने के लिए संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। संवाद