फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन उल्लंघन और बिना अनुमति के धरने पर बैठने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि 20 मई को रोडवेज तिराहे पर आठ-दस लोगों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बिना अनुमति के लॉकडाउन में धरना दिया था। जिलाध्यक्ष व उनके सहयोगियों के खिलाफ एसआई मोतीलाल की तहरीर पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली-मुंबई समेत अन्य राज्यों से घर वापस लौट रहे श्रमिकों के लिए कांग्रेस की तरफ से एक हजार बसें चलाने की अनुमति देने और हिरासत में लिए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बिना शर्त रिहा किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शहीद भगत सिंह प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक धरना दिया था। कोतवाली पुलिस के मुकदमा दर्ज करने पर जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा का कहना है कि गरीब व मजदूरों की आवाज हमेशा बुलंद की जाएगी। भाजपा मदद के नाम पर राजनीति कर रही है। जनता के हितों के लिए जेल भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें