बस्ती। जिला महिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी सौरभ विश्वकर्मा (40) के अकस्मिक निधन पर बृहस्पतिवार को अस्पताल परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। बताया गया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पीएल गुप्ता, डॉ. संतोष मौर्य, डॉ. विमल द्विवेदी, शैलेंद्र राय, राकेश पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, शिवशंकर, बबिता मिश्रा, सितारा देवी, चंद्रकली ने शोक जताया। अस्पताल में 12 बजे के बाद कंडोलेंस कर दिया गया। संवाद