कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पगार गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर के पुजारी पंडित राम प्रसाद मिश्रा (80) का बुधवार को निधन हो गया। सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शाम को कटरिया चांदपुर स्थित सरयू घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर शीतल प्रसाद मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, चंद्रकांत लाल श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, बीरेंद्र ओझा सहित क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया। संवाद