बनकटी। ब्लॉक क्षेत्र के अनपाखोर गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामधनी चौधरी (48) के आकस्मिक निधन पर ब्लॉक मुख्यालय में शोक सभा हुई। प्रधान संघ के अध्यक्ष रविचंद पांडेय, राजेंद्र प्रसाद चौधरी और रामचंदर तिवारी ने रामधनी चौधरी के सामाजिक योगदान और सरल स्वभाव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अशोक पाल, पप्पू यादव, देवनाथ यादव, विजय विक्रम आर्या, अखिलेश शुक्ला, राजेश यादव, बाबूराम चौधरी, शशि गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद