बस्ती। पूर्व सहायक सूचना निदेशक दशरथ प्रसाद यादव के निधन पर बुधवार को नेशनल प्रेस क्लब की ओर से सुभाष तिराहा स्थित शिविर कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा दशरथ प्रसाद वैचारिक रूप से काफी समृद्ध थे। वे स्पष्टवादी थे, किसी को खुश करने अथवा अपनी बात मनवाने के लिए कभी अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं करते थे। राजेंद्रनाथ तिवारी, राजकुमार पांडेय, राजकुमार गौतम, नंदकिशोर गुप्ता, मनोज कुमार यादव, नीरज श्रीवास्तव, बैजनाथ मिश्रा, परमानंद मिश्रा, जयप्रकाश पांडेय, मिर्जा जमीर अहमद, परमेश्वर मौजूद रहे। संवाद