भानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा कर्मियों ने लखनऊ अग्निकांड में मृतक बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सफेद पट्टी बांधकर शोक व्यक्त किया। साथ ही घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। इस मौके पर अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी, नेत्र परीक्षण अधिकारी प्रमोद हर्ष, विमल चौधरी, फार्मासिस्ट सूर्यनाथ यादव, अंबिका चौधरी, एक्सरे टेक्नीशियन मनोज कुमार, ईश्वर पांडेय, अशोक कश्यप, नितेश, प्रेमचंद्र, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, नितेश आदि मौजूद रहे।