बस्ती। दी यंगबार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार भट्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता छोटेलाल पांडेय के निधन की सूचना पर साधारण सभा की बैठक आयोजित की। उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्व. पांडेय के जीवन और सुकृत्यों की चर्चा की तथा दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही उनके परिवार और शुभचिंतकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जवाहर लाल मिश्रा, शेषनाथ पाठक ने उनके निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर राम प्रसन्न मिश्र, शिवकांत तिवारी, अजय सिंह, प्रीत कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिवक्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।संवाद