फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीड़ित परिवार का हाल जानने अगईभगाड़ पहुंचे ओपी राजभर

Sun, 19 Nov 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- बोले, इस प्रकार की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए कम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के अगईभगाड़ गांव में हुई घटना में रवि राजभर की मौत के बाद शनिवार को सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढंढास बधाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में लोगों को तोड़ने का कार्य करती हैं। घटना की जितनी निंदा की जाए कम होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अगईभगाड़ में ओम प्रकाश राजभर को गाली देने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही रवि राजभर की मौत हो गई थी। घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। शनिवार को मृतक के गांव पहुंचे ओपी राजभर ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, लोकतंत्र है, लोकतंत्र में हर कोई अपनी बात कहने और सुनने के लिए स्वतंत्र है। अपनी बात कहने पर यदि इस प्रकार की घटनाएं होंगी तो लोगों अपनी बात कहने से डरेंगे, यह स्थिति ठीक नहीं है। मंत्री मंडल के विस्तार पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अपनी पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं। जब खाली होंगे तो उनसे बात करेंगे। इतना जरूर है कि जब मंत्री मंडल का विस्तार होगा तब हम उसमें नजर जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें