फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हमले की निंदा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला मुख्यालय पर कार्यरत अधिवक्ता नीरज चौधरी पर रास्ते में बेईली मैरिज हॉल के पास हुए हमले की सिविल बार एसोसिएशन ने निंदा की है। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। कहा कि रास्ते में गाड़ी रोककर अधिवक्ता के साथ मारपीट किए जाने की घटना बेहद निंदनीय है। प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ होने वाली ऐसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें