दुबौलिया। क्षेत्र के खुशहालगंज स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई। कलाकारों ने भरत मिलाप और राम राज्याभिषेक की लीला का सजीव मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। लीला में लंकापति रावण का वध करने के बाद भगवान माता सीता, सुग्रीव और हनुमान सहित श्रीराम अयोध्या लौटते हैं। प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर पूरी नगरी को रोशन कर दिया। पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। माता सीता के साथ प्रभु श्रीराम राजगद्दी पर विराजमान हुए। इस दौरान लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान सहित पूरी अयोध्या में हर्षोल्लास का माहौल रहा। मंगल गीतों के साथ राम राज्य की खुशियां मनाई गईं। ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह, दिनेश पांडेय, जीत बहादुर सिंह, शोभाराम राजभर, धनंजय सिंह, तेजभान सिंह मौजूद रहे। संवाद