एकाग्र मन से लक्ष्य पर दें ध्यान, समय का करें सदुपयोग : डीआईजी
श्रीमती कृष्ण कुमार पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
बस्ती। अपने को एकाग्र करते हुए लक्ष्य पर ध्यान दें। लक्ष्य को हासिल कर परिणाम दें। परिणाम के सहारे स्वयं, परिवार, राज्य व देश का विकास करें। अपनी प्रतिभा के बल लोगों के चहेते बनें और सभी का नाम रोशन करें। आने वाला समय आपका है, इसका अच्छे तरीके से उपयोग कर अपनी पहचान बनाएं।
यह बातें डीआईजी रेंज राम कृष्ण भारद्वाज ने कही। वह कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
मुख्य अतिथि डीआइजी बस्ती रेंज भारद्वाज के साथ विद्यालय प्रबंधक विंध्यवासिनी पांडेय, उप प्रबंधक डॉ. राकेश कुमार पांडेय, अध्यक्ष गणेश प्रसाद पांडेय, पांडेय इंटर कालेज प्रबंधक अजय कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन व विद्यालय संस्थापिका कृष्ण कुमारी पांडेय समेत अन्य के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक विंध्यवासिनी ने माल्यार्पण व स्मृति चिह्न दिया। उप प्रबंधक डॉ. राकेश पांडेय ने स्वागत भाषण व विद्यालय संक्षिप्त इतिहास व प्रधानाचार्य दीपमाला पांडेय ने अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया। एसकेपी के प्रबंधक अजय पांडेय ने शिक्षा के विस्तार में पांडेय परिवार के योगदान पर प्रकाश डाला।
विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान किया। पंडित रामकुमार शास़्त्री व उनके सहयोगियों ने वेद पाठ व स्वस्ति वाचन किया। छात्रा नैंसी, नव्या, तान्या, रोशनी गुप्ता, आंचल तिवारी, सायमा अरशद, रुचि शर्मा, अंजू, खुशी, फैजिया, आशियाना, साक्षी, बेबी जिकरा आदि ने लोक नृत्य, लोकगीत, देशगीत, नाटक, भजन, कौव्वाली प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि ने बेस्ट छात्रा सायमा अरशद, हाईस्कूल टॉपर अंकिता निषाद, इंटर टॉपर शिवांगी चैधरी, गाइड मंशा कसौधन, गायिका रोशनी गुप्ता, नृत्य ऋतु पांडेय, खेल छाया, शिक्षिका अनीता पांडेय, दिनेश मिश्र, भारती तिवारी, कुसुमलता मिश्रा, संजय कुमार पांडेय को सम्मानित किया।
प्रतिभाओं को प्रदीप पांडेय, कामाख्या पांडेय, शिवम पांडेय, अक्षत पांडेय, प्रधानाचार्य एसकेपी गिरजेश श्रीवास्तव, सुभाष शुक्ला, योगेश शुक्ला ने पुस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन प्रबंधक के आभार ज्ञापन से हुआ। इस मौके पर शिक्षिका वंदना पांडेय, अनीता सिंह, पिंकी सिंह, सुमन यादव, विनय कुमार पांडेय, अमित दूबे, राम मोहन सिंह, उमेष श्रीवास्तव, विकास सिंह और धीरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।