संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीबीएसई 12वीं की कंप्यूटर साइंस की परीक्षा 23 मार्च को होनी है। विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। विषय विशेषज्ञ अच्छे अंक लाने के लिए पायथन प्रोग्रामिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कर रहे हैं। कंप्यूटर साइंस की परीक्षा 70 अंक की होती है।
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को पहले भाग में एक-एक अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। दूसरे भाग में दो-दो अंक वाले के सात प्रश्न होंगे। तीसरे भाग में तीन-तीन अंक वाले पांच प्रश्न होंगे, चौथे भाग में आउटपुट व केस स्टडी वाले पांच अंक के तीन प्रश्न करने होंगे। आखिरी भाग में चार-चार अंकों के दो प्रश्न होंगे। केंद्रीय विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक एमके सोनकर ने बताया कि परीक्षा में आधे से अधिक प्रश्न पायथन भाषा पर होता है। इसलिए इसका अभ्यास अधिक से अधिक करने की जरूरत होती है। साथ ही नेटवर्किंग पर भी ध्यान देना होगा।
-
इन बातों का रखें ध्यान
- एनसीईआटी की किताबों से तैयारी करें।
-आउटपुट आधारित प्रश्नों के उत्तर को दो-तीन बार करें।
- अतिरिक्त 15 मिनट में सभी प्रश्नों को हल करने का लक्ष्य रखें।
- हर प्रश्न का उत्तर जरूर लिखें।
- प्रोग्राम वाले प्रश्न को पहले रफ में लिखें, उसके बाद फेयर करें, जिससे गलती न हो।
- मुख्य उत्तर को रेखांकित जरूर करें।
- पेपर पैटर्न के आधार पर ही उत्तर लिखें।