फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाढ़ बचाव की योजनाओं को 15 जून से पहले पूरा करें

Thu, 27 Apr 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीएम प्रियंका निरंजन।
विज्ञापन
बस्ती। पिछले वर्ष कटान की रोकथाम के लिए स्वीकृत 8 परियोजनाएं 15 जून के पहले पूरा कर लिया जाय। आपातकाल के लिए टीसी बैग, नायलॉन क्रेट एवं बल्ली, पत्थर आदि की व्यवस्था समय से कर ली जाय। एसडीएम, सीओ, बीडीओ, उप खण्ड अधिकारी बाढ, एमओआईसी तथा थाना प्रभारी कार्य योजना बना लें।
विज्ञापन

ये निर्देश डीएम प्रियंका निरंजन ने दिए हैं। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय स्टियरिंग ग्रुप की बैठक कर रही थीं। ट्रक, ट्रैक्टर एवं नाव की पहले से व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। चिकित्सा विभाग, पशुधन, कृषि, जिलापूर्ति, पंचायतीराज, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, नगरपालिका एवं नगरपंचायत को निर्देशित किया है कि 15 दिन के भीतर बाढ़ संबंधी कार्ययोजना तैयार करके उपलब्ध करा दें। बाढ़ के दौरान नदियों के जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति के बारे में निकटवर्ती गांव में तहसील के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। 15 जून से ही कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया जायेगा। संचालन अधिशासी अभिययंता बाढ खंड दिनेश कुमार ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसडीएम सदर शैलेश दुबे, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें