बस्ती। मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड सल्टौआ गोपालपुर के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने तालाब के पट्टे को लेकर डीएम को मांग पत्र सौंपकर शिकायत करते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को आरती निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने डीएम को दिए मांग पत्र में कहा कि उनकी समिति का भानपुर तहसील क्षेत्र में 18 अगस्त 2026 को तालाब की नीलामी, पट्टा प्रक्रिया में शामिल होना प्रस्तावित था। मांग पत्र में ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की जांच कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि मत्स्य विभाग के जिम्मेदार पर कार्रवाई हो। इस दौरान धनपत निषाद, सरोज, कलावती, सरोजा निषाद, चम्पा, झिनकी देवी, बृजेश निषाद, हरिप्रसाद साहनी मौजूद रहे। संवाद