गौर। पंचायत निर्वाचक नियमावली के बृहद पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को हो गया है। मतदाता सूची से नाम गायब होने की शिकायत शुरू हो गई है। शुक्रवार को गौर विकास खंड के ग्राम पंचायत परासडीह के अमन शुक्ल ने डीएम को शपथ पत्र के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अंतिम मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बुधवार को अंतिम पंचायत मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। जबकि पूर्व में प्रकाशित मतदाता सूची में वार्ड संख्या 10 के क्रम संख्या 1302 व मकान संख्या 148 पर उनका नाम दर्ज है। बावजूद इसके अंतिम मतदाता सूची से उनका नाम गायब कर दिया गया है। संवाद