बस्ती। अपना दल एस के प्रदेश सचिव मुख्य संगठन संजय सिंह पगार ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी और मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल को पत्र देकर गृह जनपद बस्ती में विगत कई वर्षों से अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय वृत्त बस्ती में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात प्रेमचंद्र की शिकायत की है। स्थानांतरण और सतर्कता विभाग से उच्चस्तरीय जांच कराए जाने के लिए अनुरोध किया है। बताया कि कई बार शिकायत की गई, मगर स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई न ही स्थानांतरण किया गया। संवाद