फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थाने से फरियादियों को मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिले के 16 थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन करके पीड़ितों की शिकायतें सुनी गई। कोतवाल मोतीचंद ने थाना समाधान दिवस में पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई की। भानपुर संवाद के अनुसार, सोनहा थाने पर आयोजित थाना दिवस की अध्यक्षता करते हुए एनटी कृष्ण मोहन यादव व थानाध्यक्ष महेश सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल आठ शिकायतें दर्ज की गईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आठ मामलों में चार राजस्व व चार मामले पुलिस संबंधित थे। दो का निस्तारण किया गया। उपनिरीक्षक जीतेंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक सुभाष चौबे, पिंटू पांडेय मौजूद रहे। कलवारी संवाद के अनुसार, थाना परिसर कलवारी में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में लगे समाधान दिवस में कुल 25 मामले आए। लेखपालों की ड्यूटी फार्मर रजिस्ट्री में लग जाने के कारण कोई लेखपाल समाधान दिवस में मौजूद नहीं रहा, जिससे किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, थाना समाधान दिवस में उपनिरीक्षक डीएम विश्वकर्मा ने क्षेत्र के आठ फरियादियों की समस्याओं को सुना। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 प्रकरण राजस्व विभाग व दो प्रकरण पुलिस विभाग से संबंधित थे। जिसमें दो प्रकरण का निस्तारण किया गया। पुनीत पाठक, कामोद कुशवाहा, अखिलेश पांडेय, अखिलेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें