फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वामा सारथी सभागार में हुईं प्रतियोगिताएं

Sat, 01 Nov 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस विभाग की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वामा सारथी सभागार में एसपी की धर्मपत्नी एवं वामा सारथी की अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सीओ लाइन व प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वाद-विवाद का विषय था “राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल का योगदान”, चित्रकला का थीम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” तथा निबंध का विषय “राष्ट्रीय एकता की शपथ” रहा। विजेताओं को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को सरदार पटेल के योगदान से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। क्षेत्राधिकारी लाइन ने उनके जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें