सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में ग्रीष्म कालीन शिविर में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में किया प्र
बस्ती। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोमवार को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें पेंटिंग, मेहंदी, ब्यूटीशियन ,स्पीकिंग, रीडिंग, राइटिंग डांसिंग योग आदि कई सारे क्रियाकलापों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। स्कूल के छात्र छात्राएं बढ़ चढ़ का प्रतिभाग कर रहे हैं। दिल्ली से आई कथक नृत्यांगना मौसमी ने नृत्य के भिन्न-भिन्न अवस्थाओं व उनके महत्व के बारे में बताया गया। इसमें अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में बच्चों की प्रतिभा में निखार आएगा। इस दौरान प्रबंधक मनीष अग्रवाल व राहुल सिंह, सनप्रीत, राजकुमार, सौरभ, नसीरुद्दीन अंसारी, रियाज सुकति, स्टेफी, लक्ष्मी, बीना, अमिता, शिवांगी, अंजली श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।