फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिंग रोड के लिए बंटने लगा मुआवजा... 167 काश्तकारों को मिले 15.28 करोड़

Thu, 22 Feb 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ मुआवजा वितरण समारोह
विज्ञापन

सांसद ने काश्तकारों को दिया प्रतीकात्मक चेक, जताई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती रिंग रोड परियोजना का निर्माण धरातल पर जल्द दिखाई देने लगेगा। इसके लिए मुआवजे की धनराशि वितरित होनी लगी है। बुधवार को अटल प्रेक्षागृह में मुआवजा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 167 काश्तकारों के खाते में 15.28 करोड़ रुपये मुआवजा स्थानांतरित किए गए। सांसद हरीश द्विवेदी ने काश्तकारों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।
सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने मिलकर देश और प्रदेश का अमूलचूल परिवर्तन किया है। बस्ती में बहुप्रतीक्षित रिंग रोड परियोजना अब शुरू होने जा रही है। काश्तकारों को मुआवजा मिलने लगे हैं। बड़ी परियोजनाओं को उतारने में समय लगता है। भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। रिंग रोड बनने से बस्ती के विकास के नए आयाम खुल जाएंगे। बाहर के निवेशकों को यहां पूंजी निवेश करने का अवसर प्रदान होगा। होटल, विद्यालय, अस्पताल, उद्योग आदि में बढ़ोतरी होगी। इसका लाभ बस्तीवासियों को मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रिंग रोड परियोजना के लिए एक साल से जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही चल रही है। प्रथम चरण में यह फोरलेन सड़क 22.5 किमी लंबाई में बननी है। इसके लिए 54 गांवों में 111 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा रही है। कुल 8000 काश्तकारों में 300 करोड़ रुपये का मुआवाजे का वितरण होना है। प्रथम किस्त के रूप में निर्माण एजेंसी केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से 80 करोड़ रुपये विशेष भूमि आधिपत्य विभाग को मुहैया कराए गए हैं। इसमें 15.28 करोड़ रुपये पहले दिन 167 काश्तकारों के खाते में भेज दिए गए।
विज्ञापन

विशेष भूमि आधिपत्य अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि सभी 54 गांवों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। काश्तकारों में मुआवजे का वितरण लगातार किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ ज्ञान प्रकाश, इंजीनियर रोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें