फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रामजानकी मार्ग द्वितीय चरण के लिए बंटेगा 68 करोड़ का मुआवजा

Wed, 21 Feb 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में छावनी से रामपुर तक बनी थी 55 किमी लंबी टू- लेन सड़क
विज्ञापन

दूसरे चरण में बननी है 35 किमी सड़क, 6000 काश्तकारों की जमीन होगी अधिग्रहित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रामजानकी मार्ग द्वितीय चरण का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। संतकबीरनगर जनपद सीमा में द्वितीय चरण की यह टू-लेन विद पिप्ड सोल्डर सड़क 35 किमी लंबाई में बनेगी। इसके लिए बस्ती भूमि आधिपत्य कार्यालय से चिह्नित जमीनों के मूल्यांकन (अवार्ड) की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 68 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जाना है।
रामजानकी मार्ग बस्ती जिले के छावनी कस्बे से शुरू होती है। जनकपुर तक इसकी कुल लंबाई लगभग 500 किमी है। अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य विभिन्न खंडों में चल रहा है। बस्ती में छावनी से रामपुर तक 55 किमी लंबाई में पीडब्ल्यूडी एनएच शाखा ने टू-लेन विद पिप्ड सोल्डर की सड़क बनाकर तैयार कर दी है। छावनी में फ्लाईओवर और दुबौलिया में टोल प्लाजा निर्माणाधीन है। यह सड़क चालू हालत में है। संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र में रामपुर से 35 किमी की लंबाई में सड़क का निर्माण किया जाना है। दस मीटर चौड़ी और डेढ़-डेढ़ मीटर पटरी युक्त यह सड़क संतकबीरनगर जिले के 46 गांवों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

इन गांवों में जमीनों के चिह्नांकन का कार्य एनएच की ओर से पूरा कर थ्री-डी की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद अधिग्रहित क्षेत्र की जमीनों के मूल्यांकन कार्य का जिम्मा विशेष भूमि आधिपत्य विभाग बस्ती को मिला। विभाग की ओर से अवार्ड की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस सड़क परियोजना में 46 गांवों के 6000 काश्तकारों की जमीन अधिग्रहित की जानी है।
...
साल भर पहले पूरा हुआ प्रथम चरण का निर्माण
रामजानकी मार्ग पर प्रथम चरण की टू- लेन सड़क का निर्माण साल भर पहले पूरा कर लिया गया है। केवल छावनी अंडरपास के लिए हाईवे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर और दुबौलिया के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा का कार्य पूरा नहीं हो सका है। अप्रैल तक छावनी फ्लाईओवर पूर्ण करने के लिए निर्माण एजेंसी को डीएम ने समय दिया है। जबकि टोल प्लाजा दो माह के भीतर बनाने का दावा किया जा रहा है।
विशेष भूमि आधिपत्य अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि द्वितीय चरण की सड़क के लिए जमीनों की अवार्ड प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। धन भी उपलब्ध है। मुवाअजे का वितरण इसी सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

...
कोट
द्वितीय चरण की सड़क सिकरीगंज तक बननी है। जिन जगहों पर सड़क के लिए जमीन उपलब्ध है वहां चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। प्रयास है कि 2024 में इस सड़क को तैयार कर दिया जाए।
आरके वर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी एनएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें