फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली खंभों से कंपनियों की केबल हटाना शुरू

Fri, 05 Apr 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बिजली के पोल पर चढ़ कर काम करते कर्मी।
विज्ञापन
डीएम अंद्रा वामसी की सख्ती के बाद हरकत में आया विद्युत निगम
विज्ञापन

खंभों पर केबल के जाल के चलते आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में बिजली खंभों के सहारे इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों के तार दौड़ाए गए हैं। यह तार विद्युत निगम के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। लाइन फाल्ट होने पर कर्मियों को इसे ठीक करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तीन अप्रैल को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने बिजली तारों को टाइट कराने व निजी कंपनियों की संचार केबलों को हटवाने का निर्देश विद्युत निगम को दिया था। इसके क्रम में बृहस्पतिवार से निगम ने खंभे से केबलों को हटाना शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने 24 अक्तूबर 2023 के अंक में इस समस्या से जुड़ी खबर को प्रकाश्ति किया था। विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खंभों पर डिश केबल, बैनर, बोर्ड व इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों की केबल बिना अनुमति लगाई गई हैं। यह केबल जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर बिना अनुमति के लगाई गई हैं। 29 अक्तूबर 2023 को सार्वजनिक नोटिस जारी कर सभी से केबल हटाने की अपील की गई थी। इसके बाद भी किसी सेवा प्रदाता कंपनी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहर में आवागमन में व्यवधान के साथ लोकल फाल्ट दुुरुस्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बिजली आपूर्ति के संसाधनों के सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। अवैध रूप से खंभों पर लगाई गई केबलों के कारण विद्युत कर्मियों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खंभों पर तारों का जाल बनने के कारण वह एक ओर झुक जा रहे हैं। बार-बार उन्हें सीधा कराना में राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें