बभनान। गन्ना समिति बभनान, गौर व विक्रमजोत में 21 से 30 सितंबर तक समिति स्तरीय गन्ना सर्वे प्रदर्शन एवं किसान मेले का आयोजन होगा। जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसमें क्षेत्रीय गन्ना किसान अपने प्लाटों का सर्वे देख लें। जिन गन्ना किसानों का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर,पेड़ी-पौधा आदि में कोई त्रुटि हो तो उसका सुधार करा लें। गन्ना किसान अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन भर दें l बिना घोषणा पत्र के सट्टा नहीं चलेगा। गन्ना पेराई सत्र के दौरान किसान की समस्या का निस्तारण नहीं हो पाएगा। संवाद