फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेई/ एईएस पर रोकथाम के लिए कमिश्नर ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आयुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जापानी इंसेफेलाइटिस एवं एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के प्रभावी नियंत्रण एवं सफलता के लिए सभागार में अधिकारियों की बैठक की। इसमें परियोजना प्रधान प्रधान अनिवेशक (एआईआईएमएस गोरखपुर) डॉ. अनिल कोपरकर और नोडल अधिकारी (जेई/एईएस) डॉ. वीके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। आयुक्त ने कहा कि जेई/ एईएस उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाए। अस्पतालों में उपचार व्यवस्था, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं दस्तक अभियान जैसी प्रमुख पहल की उपलब्धियों पर भी उन्होंने चर्चा की। विशेषज्ञों ने यह साझा किया कि समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में जेई व एईएस मामलों एवं मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इस मौके पर सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीएमओ डॉ. राजीव निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें