फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कटान प्रभावित गांव का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर डीएम

Thu, 22 Aug 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बैड़ारी एहममाली गांव में हो रहे कटान का निरीक्षण करते डीएम रबीश गुप्ता।
विज्ञापन
गायघाट। बुधवार की देरशाम कमिश्नर अखिलेश सिंह व डीएम रवीश गुप्ता कटान की जद में आए बैड़ारी एहतमाली और महुआपार कला के मदरहवा गांव का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बाढ़ के कारण अपना घर तोड़कर पलायन कर रहे सुरेंद्र कुमार ने अपनी पीड़ा सुनाई। कमिश्नर ने बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिक विद्यालय में राहत शिविर बनाकर रहने के लिए कहा। एसडीएम शत्रुघ्न पाठक से बाढ़ प्रभावितों को भोजन व राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें