नगर बाजार में छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते आयुक्त, डीआईजी और डीएम व एसपी स्रो
बस्ती। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी ओमवीर सिंह ने रविवार को शाम चार बजे के बाद अमहट घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन के तरफ से सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए इंतजाम परखे गए। अधिकारियों ने मातहतों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि डूबते सूर्य और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस हर जगह मुस्तैद रहे। नदी में ज्यादा गहरे पानी में श्रद्धालुओं को प्रवेश न दिया जाए। अधिकारियों ने घाट के पास की गई पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस मौके पर एएसपी श्यामकांत, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता, सीओ सिटी मानसी दहिया, ईओ अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद