फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुक्त ने तीन शैक्षिक संस्थानों की तलब किया मान्यता प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त ने तलब किया तीन शैक्षिक संस्थानों का मान्यता प्रपत्र
विज्ञापन

बस्ती। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सिद्धार्थनगर जिले के तीन शैक्षिक संस्थानों के मान्यता प्रपत्र तलब किया है। आयुक्त ने इन संस्थानों के मान्यता प्रपत्रों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर संयुक्त शिक्षा निदेशक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। आयुक्त ने डीएम सिद्धार्थनगर को इन स्कूलों की आख्या देने का निर्देश दिया है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीएम सिद्धार्थनगर को भेजे पत्र में आयुक्त ने कहा है कि सेंट्रल एकेडमी, पकड़ी, उस्का रोड सिद्धार्थनगर, चौधरी इंटरनेशनल स्कूल सिद्धार्थनगर तथा एसआर अग्रशेन इंटरनेशनल स्कूल, एसआरनगर, काशीराम महुआ निकट सोहास सिद्धार्थनगर को सीबीएसई की मान्यता दिए जाने के संबंध में अपनी आख्या प्रस्तुत करें। इसके लिए उन्होंने सप्ताह भर का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि इन विद्यालयों को दिए जाने वाला अनापत्ति प्रमाणपत्र संदिग्ध प्रतीत होने के नाते जांच का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें