आयुक्त सभागार में अप ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियो के साथ मंडलीय समीक्षा
बस्ती। मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड धारकों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराए जाएं। समय भीतर उनका भुगतान भी सुनिश्चित हो। महिला श्रमिकों और मेटों को रोजगार दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस आशय के निर्देश ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने दिए हैं।
जनपद भ्रमण के दौरान उन्होंने आयुक्त सभागार में विभाग की मंडलीय समीक्षा की। मुख्य एजेंडे बिंदु विकास विभाग के कार्यक्रम और आईजीआरएस से संबंधित मामले शामिल रहे। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों का जीवन यापन सुलभ बनाया जाए। इसके लिए अधिक से अधिक मानव दिवस का सृजन होना चाहिए। अमृत सरोवरों के विकास के साथ मनरेगा कनवर्जन के माध्यम से बंधे, खेतों का समतलीकरण, प्राकृतिक संसाधन की व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित कराई जाए।
प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों का चयन कर शीघ्र ही उनके आवासों का निर्माण पूर्ण कराए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत अधिक से अधिक समूहों का गठन कर उन्हें लाभान्वित कराया जाए। ग्राम चौपाल के आयोजन में ग्रामीणों की समस्या का त्वरित समाधान होना चाहिए। अनिस्तारित ऑडिट प्रकरणों में विशेष रूचि लेकर उसका हल निकाला जाए। ग्रामीण सड़कों का मरम्मत कार्य कराकर उसे गड्ढा मुक्त बनाया जाए। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने तीनों जनपदों के सीडीओ को निर्देशित किया कि बीडीओ के माध्यम से गोवंश हेतु पशुपालन विभाग का नियमित पर्यवेक्षण कराए। किसी भी दशा में गोवंश इधर-उधर भटकते न पाए जाए।
बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकांत शुक्ल ने किया। सीडीओ बस्ती डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति, जयेंद्र कुमार, संत कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।