फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शुरू हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए ऑनलाइन पोर्टल

Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग व सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि आवेदन cmsvy.upsdc.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए और कन्या के अभिभावक निराश्रित, निर्धन व जरूरतमंद होने चाहिए। बताया कि आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सीमा अधिकतम दो लाख रुपये तक होनी चाहिए और कन्या की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है। साथ ही वर की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें