फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों में टक्कर, एक का चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वाहनों में टक्कर, एक का चालक गंभीर
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के पिकौरा सानी गांव के पास टायर लदे डीसीएम की ट्रक से टक्कर हो गई। डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
लुधियाना (पंजाब) से टायर लादकर डीसीएम को गोरखपुर ले जाया जा रहा था। मंगलवार को भोर में चार बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी गांव के निकट आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। उससे डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से भिड़ गया। डीसीएम का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। चालक जोगा सिंह (64) निवासी तारापुर, थाना हस्तिनापुर, जिला मेरठ गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। घटना की सूचना घायल के परिवारी जनों को दे दी गई है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुंवर ने बताया कि घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। उसके पैर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें