फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम व पिकअप में टक्कर, दोनों पलटे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम व पिकअप में टक्कर, दोनों पलटे
विज्ञापन

कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित कलवारी चौराहे पर सोमवार की रात सेब लदे डीसीएम और मुर्गियों से भरे पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। हालांकि, दोनों के चालक सुरक्षित बच गए। इसी जगह एक नवंबर को भी डीसीएम और ट्रक में टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, टांडा की तरफ से मुर्गी लादकर बस्ती की तरफ जा रहा पिकअप कलवारी चौराहे से होकर गुजर रहा था। उसी समय राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया की तरफ से गायघाट की ओर सेब लादकर जा रहे डीसीएम से आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। इससे कुछ मुर्गियां मर गईं और सेब सड़क पर बिखर गया। संयोग ठीक था कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें