फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार और बाइक में टक्कर, दो घायलों में एक की हालत नाजुक

Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर छरदही गांव के पास गन्ना क्रय केंद्र के पास मंगलवार को बाइक एवं कार के बीच टक्कर हो गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों राहगीरों एंबुलेंस से सीएचसी कुदरहा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने एक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के महुली कुर्मियाना गांव निवासी 45 वर्षीय श्रीराम चौधरी पुत्र रामसूरत व 44 वर्षीय संतोष पुत्र राम आसरे चौधरी बाइक से गायघाट की तरफ जा रहे थे। छरदही गांव के पास गन्ना क्रय केंद्र के सामने राम जानकी मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गायघाट की तरफ से आ रही कार में सामने से जा भिकी। दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा (बनहरा) पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख संतोष चौधरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें