फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार में पीछे से मारी टक्कर, टोकने पर विवाद

Sun, 14 Jul 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। हसीनाबाद-विक्रमजोत मार्ग पर बाइक चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इटवा गांव के बलवंत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8:30 बजे वह कार से बरात जा रहे थे। हसीनाबाद-विक्रमजोत मार्ग पर पिकौरा कुंवर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक बाइक चालक रंजीत निवासी बावरपारा ने उसकी कार में ठोकर मार दिया।बात करने पर बाइक चालक अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने पर आमादा हो गया। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया है कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें