फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंडी हवा ने पहुंचाई राहत... छाए रहे बादल, बारिश के आसार

Thu, 09 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन डिग्री से ज्यादा लुढ़का तापमान, सड़कों पर दिखी चहलकदमी
विज्ञापन

- सुबह- शाम हुआ सुहावना मौसम, खूब उछले बच्चे, बड़ों ने भी मन बहलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दो दिनों के भीतर भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिली हुई है। तापमान तीन डिग्री से ज्यादा लुढ़का है। बुधवार को अधिकतम 35.5 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है। उधर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता भी रही। पुरवा हवा चलने से लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस किया। सुबह- शाम मौसम सुहावना रहा। बच्चों ने मस्ती की तो बड़ों ने भी बाहर निकलकर मन बहलाया।
बादल छाए रहने से बारिश के भी आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बारिश व 20 किमी तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट के साथ 34.5 डिग्री तक पारा पहुंचा। बुधवार सुबह जब आंख खुली तो बादलों का डेरा, तेज हवा सुकून देने वाली रही । दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिली पर तेज हवा के कारण इसमें नरमी रही। मौसम विज्ञान केंद्र अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक दिन के पारे में तीन डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। मौसम का रूख बदलने से दिनचर्या भी काफी हद तक पटरी पर लौटती हुई दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर सुबह से ही चहलकदमी देखने को मिल रही है। बाजार, चौक- चौराहों पर पहले जैसी भीड़ जुटने लगी है। शाम के समय लोग सुहावने मौसम का लुत्फ लेते नजर आए। खुले मैदान और छतों से लेकर बाजार, पार्क तक महिलाएं, बच्चे, पुरुष एक साथ दिखे। मौसक की मार झेल रहे व्यापारी वर्ग ने भी राहत महसूस की है। कपड़ा व्यवसाई प्रहलाद मोदी ने बताया कि इधर दो दिनों से मौसम की नरमी की वजह से दिन में भी ग्राहक आने लगे हैं। इसके पहले भीषण गर्मी और तेज धूप होने के कारण कारोबार प्रभावित रहा। 11 बजे के बाद से ही बाजार में सन्नाटा हो जाता रहा। शाम चार बजे के बाद से लोग दिखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें