बस्ती। ग्रामीण स्तर पर बने स्टेडियम में खेल प्रशिक्षक की तैनाती के लिए पूर्व में निकाली गई वैकेंसी को खामियां बता कर रद कर दिया गया है। अब नए सिरे से कोच पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पूर्व में एक पद के लिए 752 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें पात्र श्रेणी के इतर आवेदन आने से सवाल उठे थे। खेलो इंडिया योजना के तहत दुबौलिया ब्लॉक के सूदीपुर गांव में तीन करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम बनाया गया है। संवाद