बभनान रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ था हादसा
संबद न्यूज एजेंसी
गौर। बभनान रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे के आसपास चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से घायल वातानुकूलित कोच के अटेंडेंट की इलाज के दौरान शुक्रवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई।
आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान हरीराम यादव ने बताया कि बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के पलनवा निवासी रेलवे में तैनात कोच अटेंडेंट धनंजय यादव (29) की बृहस्पतिवार को आनंद बिहार से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के बभनान रेलवे स्टेशन पर रुकते ही एसी कोच के अटेंडेंट धनंजय उतरकर रेलवे स्टेशन के पीछे कुछ सामान खरीदने खरीदने लगे। लौटे तो ट्रेन चल चुकी थी। वह दौड़ लगाकर अपने कोच में बैठने की कोशिश करने लगे। तभी उनका पैर फिसल गया और उनका एक पैर कटकर अलग हो गया था। गंभीर हालत में आरपीएफ के जवानों ने एंबुलेंस से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है।