फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीओ रुधौली ने परखी पिंक बूथ की कार्य प्रणाली

Sun, 11 May 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। शनिवार को सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के साथ सर्किल थाना रुधौली के सामने बने पिंक बूथ का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया। सीओ ने आने वाले मामलों के पंजीकरण एवं निस्तारण के बारे में जानकारी ली तथा पुलिसकर्मियों को परिसर की साफ सफाई करने के निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि आने वाले मामलों को पूरे विवरण के साथ रजिस्टर में दर्ज किया जाए और नियुक्त काउंसलरों के माध्यम से मामलों के निस्तारण कराया जाए। याद रहे की पिंक बूथ का निर्माण पारिवारिक मतभेदों को दूर कर उन्हें एक करने के उद्देश्य से कराया गया है। इस दौरान पिंक बूथ प्रभारी सरोज माला ने बताया कि छह मई को उद्घाटन के बाद पारिवारिक विवादों से संबंधित सात मामले आ चुके हैं जिनका विवरण दर्ज कर काउंसलरों की सौंप दिया गया है। इन मामलों के जल्द निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें