फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोनहा थाने का सीओ रुधौली ने किया निरीक्षण

Sun, 30 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। शनिवार दोपहर में पहुंची क्षेत्राधिकारी रुधौली ने सोनहा थाना का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, बैरक, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क व थाना परिसर का निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारियों से आगामी त्योहार के मद्देनजर निर्देश दिए। ग्राम प्रहरियों से गांवों की सूचना पुलिस को देने बारे में बताया। महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, प्रार्थना पत्र रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, फ्लाईशीट रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, न्यायलय ऑर्डर बुक रजिस्टर को देखा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर, अपराध निरीक्षक रमजान अली अंसारी सहित सभी पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। शाम तक सोनहा बाजार में पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर चेकिंग अभियान चलाया। सड़क व पटरी पर दुकान लगाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें