बस्ती। सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे ने सोमवार को एक सीएचसी, दो पीएचसी और एक सब सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान दो डॉक्टर सहित आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी के एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमओ सबसे पहले परशुरामपुर सीएचसी पहुंचे। डाॅ. नदीम अहमद चिकित्साधिकारी आरकेबीएसके, नेत्र परीक्षण अधिकारी राम गोपाल, स्टाॅफ नर्स दिनेश, दीपिका पाल, ममता देवी, एएनएम शोभा, मंगलेश व अनिल अनुपस्थित मिले।
इसके बाद सीएमओ सब सेंटर कोहराए पहुंचे। सेंटर पर ताला लगा मिला। परशुरामपुर सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए कि दो दिन के अंदर सब सेंटर के कर्मचारी को उपस्थिति पंजिका के साथ कार्यालय में भेजें। पीएचसी सिंकदरपुर के निरीक्षण में सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद मिले। जगदीशपुर पीएचसी के निरीक्षण में फार्मासिस्ट अजीत, लैब टेक्नीशियन प्रभात कुमार अनुपस्थित मिले। संवाद