बस्ती। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान थोड़ी बहुत कमियां मिली। सीएमओ ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ दोपहर बाद सबसे पहले स्टेनो कक्ष में पहुंचे। यहां स्टेनो अनिल कुमार मौजूद मिलीं। आपरेटर राजीकरण से संबंधित पटल के निरीक्षण में भी सभी उपस्थित मिले। गैर संचारी व संचारी पटल का निरीक्षण किए। एनसीडी पटल पर एक कर्मी अनुपस्थित मिलने पर पूछताछ कि तो पता चला कि वह अवकाश पर है। सीएमओ ने कहा कि सभी पटलों के निरीक्षण में कोई अनुपस्थित नहीं मिला। अभिलेखों के रख रखाव को लेकर सभी को निर्देशित किया गया है।