हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को श्रद्धांजलि देते सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक गांव तेलियाजोत पहुंचे। उन्होंने आवास पर दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना जताई।
इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी और पूर्व विधायक संजय जायसवाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।