फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में छात्र नेताओं ने सीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
लखनऊ में समाजवादियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पुतला फूंकते छात्र नेता। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में छात्र नेताओं ने सीएम का पुतला फूंका
विज्ञापन

बस्ती। पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि, बढ़ती महंगाई का विरोध करने वाले समाजवादी पार्टी यूथ के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर राजधानी लखनऊ में किए गए लाठीचार्ज के विरोध में छात्र नेताओं ने शास्त्री चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। नेतृत्व कर रहे शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सही मुद्दा उठाने और आइना दिखाने पर जुल्म ढा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र व नौजवान हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। वे पुलिस से डरने वालों में नहीं है। इस मौके पर शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज के छात्रसंघ के उपाध्यक्ष रजनीश यादव, महामंत्री अभिषेक यादव, श्याम यादव, रामवृक्ष, मो. हारिस, प्रशांत, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें