फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

विज्ञापन
दुबौलिया सीएम योगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम व अन? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
विज्ञापन

- बाढ़ पीड़ित 172 परिवारों में बांटी गई राहत सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे के करीब क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव सुविका बाबू, टेढवा, विशुनदासपुर व कटरिया चांदपुर तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया।
हवाई सर्वेक्षण के दौरान कटरिया तटबंध पर एसडीएम हरैया गुलाबचंद, तहसीलदार इंद्रमणि त्रिपाठी, बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह, बाढ़ खंड के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया तहसील क्षेत्र के दुबौलिया ब्लॉक के सुविका बाबू गांव में 86, विशुनदासपुर में 36 तथा टेढ़वा में 50 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है। तहसील क्षेत्रों में कुल 12 बाढ़ चौकी, 30 शरणालय, चार राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। वर्तमान समय में नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
इन्सर्ट
तेजी से कम हो रहा सरयू का पानी
क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव सुविकाबाबू, टेढ़वा, विशुनदासपुर की बस्ती, भूअरिया आदि गांवों से पानी तेजी से कम हो रहा है। आपदा प्रभावित गांव के अगल बगल बने गड्ढों में बाढ़ का पानी भरा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब कटान की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार सरयू नदी खतरे के निशान 92.73 मीटर से 92.460 पर प्रवाहित हो रही है। सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि जलस्तर तेजी से घट रहा है हालात सामान्य है, खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें