फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएम ने पार्टी नेताओं को दी नसीहत... जनता के बीच रहें और समस्याएं सुनें

Sat, 06 Jul 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सर्किट हाउस में जनप्रतिनि​धियों की बैठक लेते सीएम योगी।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि और पार्टी नेताओं से फीडबैक लेने के बाद अधिकारियों की ली बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के एक माह बाद शुक्रवार को पहली बार जिले में पहुंचे। पुलिस लाइंस में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां मंडलभर के जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्रणा की। लोकसभा चुनाव और उसके बाद के माहौल को लेकर उन्होंने फीडबैैक लिया। बस्ती और संतकबीनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार की वजहें तलाशीं। मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को जनता के बीच रहने, उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान कराने की नसीहत दी।
इस रायशुमारी में पार्टी के बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियोें से सियासी पहलुओं पर खुलकर चर्चा की। लोकसभा चुनाव के दौरान बस्ती और संतकबीरनगर में हुई पार्टी प्रत्याशियों की हार की असल वजह जानने के लिए एक-एक कर सभी की नब्ज टटोली। कहां, किस स्तर पर चूक हुई इसकी तह तक जाने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन

हर पहलू पर बातचीत के साथ उन्होंनेे पदाधिकारियोें और जनप्रतिनिधियोें का हौसला भी बढ़ाया। कहा कि नई ऊर्जा और दोगुने उत्साह के साथ जनता के साथ आत्मीय जुड़ाव बनाएं। अपनी कमियोें में सुुधार लाते हुए ईमानदारी पूर्वक आमजन की फरियाद सुनें। उन्हें त्वरित न्याय दिलाएं। कहा कि, नुकसान से नसीहत लें। चिंतन ऐसा हो कि पहले से बेहतर परिणाम आए। जनप्रतिनिधियोें और पदाधिकारियों में परस्पर तालमेल जरूरी है।
संगठनात्मक पहुलओं पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का भी फीडबैक लिया। कहां, किस योजना में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं, यह भी जानने की कोशिश की। कुछ जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की मनमानी की भी शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जनहित के मुद्दों पर कोई भी अधिकारी मनमानी नहीं करने पाएगा।
इस दौरान सीएम ने बाढ़ बचाव कार्य, संचारी रोग नियंत्रण, विकास कार्यों के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों फीडबैक भी प्राप्त लिया। बैठक में प्रभारी मंत्री राकेश सचान, डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बस्ती विवेकानंद मिश्र, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, एमएलसी सुभाष यदुवंश, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती संजय चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संतकबीरनगर बलराम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सिद्धार्थनगर उर्मिला सिंह आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
...
बाद में बुलाए गए ब्लॉक प्रमुख, सीएम ने की बात
सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान संदेश मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुखों को भी बुलाने की अनुमति दी। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, रघुनाथ सिंह, अनिल दुबे, दुष्यंत विक्रम सिंह आदि मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। उन्हें प्रमुख संघ की तरफ से प्रगति पुस्तिका सौंपी गई। इस दौरान प्रमुखों ने समस्याएं भी रखीं और अधिकार क्षेत्र बढ़ाने की सिफारिश की। मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी को प्रेरित किया।
विज्ञापन


00सीएम के आते ही सर्किट हाउस के सामने वाहनोें का तांता
शुक्रवार दोपहर 12:5 बजे जैसे ही सीएम का काफिला पुलिस लाइंस से निकलकर सर्किट हाउस पहुंचा, बाहर वाहनों का तांता लग गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारी, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को सड़क खाली कराने के लिए आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। बाहर अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों की गाड़ियों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें