फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भवनों का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार मं बैरक का उदघाटन करते राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष संज - फोटो : BASTI
विज्ञापन
चार भवनों का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री
बस्ती। जिले में पुलिस के लिए नवनिर्मित 5.71 करोड़ रुपये की लागत वाले चार भवनों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वर्चुअल लोकार्पण किया।
वाल्टरगंज में 148.96 लाख रुपये की लागत से बने बैरक भवन, विवेचना कक्ष और कोतवाली में भी 186.61 लाख रुपये की लागत से बने 48 पुलिस कर्मियों के हॉस्टल का लोकार्पण किया गया। दुबौलिया के दरियौना में 113 लाख रुपये की लागत से बने बैरक, हॉस्टल, विवेचना कक्ष का भी लोकार्पण किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इन सभी स्थानों पर किया गया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि सूबे में करीब छह हजार करोड़ रुपये से पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय एवं अनावासीय सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इस दौरान पुलिस लाइंस में बने 123.22 लाख रुपय की लागत से 24 महिला कर्मियों के लिए हॉस्टल/बैरक का लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्टांप, न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में सुधरी हुई कानून व्यवस्था के कारण भूमि रजिस्ट्री की संख्या में डेढ़ गुना से ज्यादा इजाफा हुआ है। इससे स्पष्ट है कि लोग यूपी में संपत्ति खरीदकर बस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रुधौली में अपहृत बालक के सकुशल वापसी के लिए बस्ती पुलिस का आभार व्यक्त किया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डीएम प्रियंका निरंजन, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, अशोक सिंह, रामचरन चौधरी, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मानवी सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें